शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेक्सिकन सामानों पर शुल्क में देरी की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

मेक्सिकन सामानों पर शुल्क में देरी की उम्मीद के सहारे गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

खबर है कि अमेरिका मेक्सिकन सामानों पर शुल्क टालने पर विचार कर रहा है। दरअसल एक संभावित आप्रासन समझौते के तहत मेक्सिको ग्वाटेमेलियन सीमा पर 6,000 सैनिकों को तैनात करेगा। मगर जानकार किसी समझौते के अंत तक पहुँचने और इसके बाद चीन के साथ व्यापार करार होने तक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 181.09 अंक या 0.71% की वृद्धि के साथ 25,720.66 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.07 अंक या 0.53% बढ़ोतरी के साथ 7,615.55 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.34 अंक या 0.61% की मजबूती के साथ 2,843.49 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.69% की वृद्धि के साथ 61.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!