शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर रोजगार आँकड़ों से बढ़ी दरों में कटौती की संभावना से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।

दरअसल अपेक्षाकृत कमजोर रोजगार आँकड़ों से अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गयी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। अमेरिका में मई में 75,000 नये रोजगार के अवसर बने, जबकि अर्थशास्त्रियों ने 1,85,000 की उम्मीद लगायी थी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 263.28 अंक या 1.02% की वृद्धि के साथ 25,983.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 126.54 अंक या 1.66% बढ़ोतरी के साथ 7,742.10 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 29.85 अंक या 1.05% की मजबूती के साथ 2,873.34 पर बंद हुआ।
सप्ताह में देखें तो डॉव जोंस में 4.7%, एसऐंडपी 500 में 4.4% और नैस्डैक में 3.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कल समाप्त हुआ हफ्ता डॉव जोंस और एसऐंडपी के लिए नवंबर 2018 के बाद सबसे शानदार रहा, जबकि नैस्डैक ने 28 दिसंबर 2018 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन किया।
कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.56% की वृद्धि के साथ 63.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!