शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेक्सिको पर अमेरिकी शुल्क टलने से एशियाई बाजारों में धमाकेदार उछाल

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल देखने को मिल रही है।

अमेरिका ने मेक्सिको के सामानों पर आयात शुल्क न लगाने का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को राहत मिली है। मध्य अमेरिका से अवैध प्रवासन को रोकने के लिए हुए एक सौदे के बाद अमेरिका ने यह घोषणा की है। इससे मेक्सिको की मुद्रा पेसो भी डॉलर के मुकाबले 1.75% मजबूत हुआ है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 226.67 अंक या 1.09% की बढ़ोतरी के साथ 21,111.38 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 563.21 अंक या 2.09% की वृद्धि के साथ 27,528.49 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.65% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.01% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.86% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.15% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!