शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेक्सिको को राहत मिलने से अमेरिकी बाजार में मजबूती, लगातार छठे दिन चढ़ा डॉव जोंस

वाशिंगटन के मेक्सिको के सामानों पर शुल्क टालने से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी हुई। यह डॉव जोंस की पिछले 13 महीनों में सबसे लंबा वृद्धि का सिलसिला है। अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत मेक्सिको अपने यहाँ से मध्य अमेरिकी प्रवासियों के प्रवाह को रोकने के प्रयासों को बढ़ायेगा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 78.74 अंक या 0.30% की वृद्धि के साथ 26,062.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 81.06 अंक या 1.05% बढ़ोतरी के साथ 7,823.17 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.39 अंक या 0.47% की मजबूती के साथ 2,886.73 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.61% की गिरावट के साथ 62.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख