शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, 11,950 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

मंगलवार को बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गयी।

आज बाजार को प्राइवेट बैंकों में तेजी से सहारा मिला। साथ ही ऑटो, बैंक, ऊर्जा, धातु, आईटी और इन्फ्रा में खरीदारी का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। एफएमसीजी सेक्टर पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,784.52 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,900.45 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 40,066.31 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 165.94 अंक या 0.42% की वृद्धि के साथ 39,950.46 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,922.70 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,959.85 पर खुल कर 42.90 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 11,965.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 12,000.35 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 32 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 24 शेयरों में बढ़ोतरी और 07 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 2.71%, ओएनजीसी में 2.58%, यस बैंक में 2.50%, इंडसइंड बैंक में 2.39%, वेदांत में 2.30% और एचसीएल टेक में 1.43% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 3.00%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.38%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.49%, कोल इंडिया में 0.48%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.41% और एचडीएफसी में 0.28% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,147 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,403 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 160 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.24% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.68% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.10% की मजबूती के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख