शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा और बैंक शेयरों में गिरावट के फिसला अमेरिकी बाजार

बुधवार को ऊर्जा और बैंक शेयरों में हुई बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ऊर्जा शेयरों पर दबाव पड़ा, जबकि फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती की संभावना से निवेशकों ने बैंक शेयरों में बिकवाली की।
दरअसल अमेरिकी श्रम विभाग की एक रिपोर्ट से पता चला है कि मई में अमेरिकी उपभोक्ता कीमतें जानकारों की उम्मीदों के मुताबिक केवल 0.1% बढ़ीं, जो सुस्त मुद्रास्फीति की ओर इशारा करता है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की संभावना को बल मिला है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 43.68 अंक या 0.17% की हल्की गिरावट के साथ 26,004.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.84 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 7,792.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.88 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 2,879.84 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.87% की गिरावट के साथ 59.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!