शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट बरकरार, हैंग-सेंग 372 अंक लुढ़का

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार तनाव के बीच गुरुवार को एशियाई बाजार दबाव में है।

कच्चे तेल के दाम 5 महीनों के निचले स्तर 60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुँच गये हैं।
इससे पहले ऊर्जा और बैंक शेयरों में हुई बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ऊर्जा शेयरों पर दबाव पड़ा, जबकि फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती की संभावना से निवेशकों ने बैंक शेयरों में बिकवाली की।
भारतीय समय के अनुसार 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 171.47 अंक या 0.81% की कमजोरी के साथ 20,958.25 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 372.11 अंक या 1.36% की कमजोरी के साथ 26,936.35 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.49% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.48% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.18% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.54% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!