शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सकारात्मक कारोबार, हैंग-सेंग में 213 अंकों की मजबूती

अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक कारोबार हो रहा है।

हालाँकि जापान और चीन के बाजार कमजोर स्थिति में हैं। दरअसल बैंक ऑफ जापान ने सप्ताह के आखिर में नीतिगत बैठक आयोजित करने जा रहा है, इसलिए निवेशक सतर्क हैं। वहीं अधिक खराब चीनी आर्थिक आँकड़ों के कारण तेल की कीमतें कम हुई और दुनिया भर में तेल की माँग के कम होने की आशंका बढ़ गयी है।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 56.05 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 21,067.95 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 213.07 अंक या 0.78% की मजबूती के साथ 27,440.23 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.79% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.87% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.52% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!