शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में खरीदारी, 39,000 के ऊपर पहुँचा सेंसेक्स

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के सहारे मंगलवार को बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है।

सुबह सेंसेक्स 39,000 और निफ्टी 11,700 के ऊपर पहुँच गया है। शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,960.79 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,056.98 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 129.78 अंक या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 39,090.57 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,672.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,677.05 पर खुल कर 42.60 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 11,714.75 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी वृद्धि दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.25% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.23% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 33 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 24 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!