शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में बढ़ोतरी

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बुधवार को बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सभी सेक्टरों में खरीदारी हो रही है।

सर्वाधिक वृद्धि पीएसयू बैंक, धातु, इन्फ्रा, वाहन, ऊर्जा, आईटी और फार्मा शेयरों में है।
बता दें कि यूरोपीय सेंट्रल बैंक की राह पर चल कर फेडरल रिजर्व के इस साल दरों में कटौती की करने की संभावना है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह इस महीने के अंत में जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच हाल ही में सुस्त पड़ी बातचीत फिर से शुरू होगी। इन खबरों से एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,046.34 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,176.56 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 384.79 अंक या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 39,431.13 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,691.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,744.45 पर खुल कर 99.15 अंक या 0.85% की वृद्धि के साथ 11,790.65 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी वृद्धि दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.57% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.54% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.47% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 41 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 26 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!