शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी बरकरार, एसऐंडपी 500 ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में फिर तेजी देखने को मिली, जिससे सत्र के दौरान एसऐंडपी 500 ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर छुआ।

जानकारों के मुताबिक इस साल ब्याज दर में कटौती की संभावना से निवेशकों का रुझान इक्विटी की तरफ बढ़ा। साथ ही अमेरिका के चीन के साथ व्यापार के मोर्चे पर अगले सप्ताह जी20 शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की मुकालात से सकारात्मक उम्मीदों से भी बाजार को सहारा मिला।
वहीं ईरान ने अमेरिका के एक ड्रोन को मार गिराया है, जिससे खाड़ी में संकट गहरा गया है। इसी वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति में रुकावट की संभावना के कारण कल कच्चे तेल की कीमतों में भारी भरकम वृद्धि हुई।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 249.17 अंक या 0.94% की वृद्धि के साथ 26,753.17 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 64.01 अंक या 0.80% बढ़ोतरी के साथ 8,051.34 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 27.72 अंक या 0.95% की मजबूती के साथ 2,954.18 पर बंद हुआ, जो इसका रिकॉर्ड बंद स्तर है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.08% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 64.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!