शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी के बावजूद दबाव में एशियाई बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

ईरान द्वारा अमेरिकी ड्रोन को मार गिराये जाने से मध्य-पूर्व में संकट गहरा गया है, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा का इजाफा हुआ। साथ ही अमेरिका-चीन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात से पहले निवेशक सतर्क दिख रहे हैं। इससे पहले कल अमेरिकी बाजार में जोरदार देखने को मिली, जिसमें एसऐंडपी 500 ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर छुआ।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 42.28 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 21,420.58 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 34.66 अंक या 0.12% की कमजोरी के साथ 28,515.77 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.53% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.04% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की गिरावट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!