शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में नकारात्मक शुरुआत, 11,800 के नीचे आया निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में नकारात्मक शुरुआत हुई है।

शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रों के सूचकांक कमजोर स्थिति में है, जिनमें सर्वाधिक गिरावट ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी, ऊर्जा, धातु और इन्फ्रा में है। वहीं डॉलर की तुलना में रुपया भी 31 पैसे की कमजोरी के साथ 69.75 पर खुला।
ईरान द्वारा अमेरिकी ड्रोन को मार गिराये जाने से मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,601.63 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 39,608.25 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 127.21 अंक या 0.32% की गिरावट के साथ 39,474.42 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,831.75 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,827.60 पर खुल कर 37.15 अंक या 0.31% की कमजोरी के साथ 11,794.60 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में स्थिति थोड़ी बेहतर है। बीएसई मिडकैप में 0.05% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.25% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 20 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख