शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली।

एसऐंडपी 500 भी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया। उपराष्ट्रपति माइक पेंस के व्यापार पर "सकारात्मक संकेतों" के बीच चीन पर खास नीति को स्थगित करने से बाजार में मजबूती आयी, मगर वाणिज्य विभाग द्वारा पाँच अतिरिक्त चीनी कंपनियों को बिना मंजूरी के अमेरिकी सामानों को खरीदने से रोक देने के कारण बाजार का रुख उल्टा हो गया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 34.04 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 26,719.13 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.63 अंक या 0.24% कमजोरी के साथ 8,031.71 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.72 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 2,950.46 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.15% की बढ़ोतरी के साथ 65.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
हालाँकि कल खत्म हुआ कारोबारी हफ्ता अमेरिकी बाजार के लिए शानदार रहा। सप्ताह में डॉव जोंस में और एसऐंडपी 500 दोनों में 2% से ज्यादा और नैस्डैक कंपोजिट में 3% की वृद्धि हुई। (शेयर मंथन, 22 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!