शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की मिली-जुली शुरुआत, हैंग-सेंग 87 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

जानकारों के मुताबिक निवेशकों की नजर निवेशकों की नजर चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता पर है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के तेल की कीमतों में मजबूती आयी है।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 19.91 अंक या 0.09% की वृद्धि के साथ 21,278.55 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 87.74 अंक या 0.31% की मजबूती के साथ 28,561.45 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.22% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.34% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की वृद्धि और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 24 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!