शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, स्वास्थ्य शेयरों में गिरावट से फिसला एसऐंडपी 500

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को स्वास्थ्य शेयरों में बिकवाली के बीच अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

जानकारों का मुताबिक निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इस सप्ताह जी 20 शिखर सम्मेलन में होने वाली मुलाकात पर है।
एसऐंडपी 500 के अलावा कल नैस्डैक में भी हल्की गिरावट दर्ज की गयी, मगर बोइंग के नेतृत्व में औद्योगिक शेयरों ने डॉव जोंस को सहारा दिया।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.41 अंक या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 26,727.54 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.01 अंक या 0.32% कमजोरी के साथ 8,005.70 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.11 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 2,945.35 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.52% की गिरावट के साथ 64.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!