शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दबाव में एशियाई बाजार, हैंग-सेंग में 300 से अधिक अंकों की गिरावट

मंगलवार को एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं, जिससे अधिकतर प्रमुख सूचकांकों में गिरावट है।

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ। बता दें कि इस सप्ताह जी 20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने चीनी और रूसी समकक्षों से मुलाकात करेंगे। जानकार मानते हैं कि अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात से पहले निवेशक सतर्क हैं।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 44.71 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 21,241.28 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 305.51 अंक या 1.07% की कमजोरी के साथ 28,207.49 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.65% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.14% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.09% की बढ़ोतरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.60% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!