शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट के बीच 11,650 के नजदीक तक फिसला निफ्टी

मंगलवार को घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है, जिससे सेंसेक्स 39,000 और निफ्टी 11,650 के करीब पहुँच गये हैं।

शुरुआती कारोबार में बाजार के छोटे-मँझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,122.96 के पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 39,131.94 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 118.57 अंक या 0.30% की कमजोरी के साथ 39,004.39 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,699.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,681.00 पर खुल कर 40.30 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 11,659.35 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.12% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.18% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.06% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.27% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 15 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 10 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख