शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दरों में कटौती और व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ी चिंता से लुढ़का अमेरिकी बाजार

तकनीकी शेयरों में तीखी बिकवाली के बीच मंगलवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।

तकनीकी शेयरों में गिरावट की वजह से नैस्डैक में 1.5% की कमजोरी आयी। कमजोर आर्थिक आँकड़ों ने निवेशकों पर नकारात्मक असर डाला, जबकि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पोवेल ने कहा कि फेड व्यापार अनिश्चितताओं और दरों में कटौती के अन्य जरूरी मुद्दों से जूझ रहा है। इससे दरों में कटौती की संभावना को झटका लगा है।
अमेरिकी-चीन व्यापार युद्ध की चिंता के बीच व्हाइट हाउस का बयान आया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प "किसी भी परिणाम के साथ सहज" हैं। यह बयान शुक्रवार को जापान में होने वाले 20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक योजनाबद्ध बैठक से पहले आया है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 179.32 अंक या 0.67% की गिरावट के साथ 26,548.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 120.97 अंक या 1.51% कमजोरी के साथ 7,884.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 27.97 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 2,917.38 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 65.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!