शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व अध्यक्ष के बयान के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पोवेल के एक बयान के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

पोवेल ने फेड के अमेरिका-चीन के बीच व्यापार अनिश्चितताओं और दरों में कटौती के अन्य जरूरी मुद्दों से जूझने की बात कही है। उनके इस बयान से दरों में कटौती की उम्मीद कम हुई है। वहीं डॉलर ने तीन महीनों के निचले स्तरों से वापसी की है, जिसका एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 117.16 अंक या 0.65% की गिरावट के साथ 21,076.65 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 3.65 अंक या 0.01% की मामूली वृद्धि के साथ 28,189.54 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.11% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.13% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की बढ़ोतरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.30% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!