शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार, हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली से फिसला एसऐंडपी 500

बुधवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ, जिसमें डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 लाल निशान में रहे।

हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली से एसऐंडपी 500 नीचे आया, जबकि तकनीक शेयरों में खरीदारी से नैस्डैक कंपोजिट मजबूत हुआ। हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट ने तकनीक शेयरों में रही तेजी के असर को पछाड़ दिया।
इसके अलावा जानकारों के अनुसार निवेशक जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की बैठक से पहले थोड़े सतर्क हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 11.4 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 26,536.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25.25 अंक या 0.32% मजबूती के साथ 7,909.97 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.6 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 2,913.78 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.17% की बढ़ोतरी के साथ 66.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!