शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में शानदार खरीदारी, 253 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

जी20 शिखर सम्मेलन अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की बैठक से पहले गुरुवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

मगर जानकारों का मानना है कि बेहद प्रतीक्षित बैठक से पहले निवेशकों में चिंता है कि ट्रम्प और जिनपिंग की मुलाकात से कोई सकारात्मक पहलू निकलेगा या नहीं।
भारतीय समय के अनुसार 8.35 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 175.51 अंक या 0.83% की बढ़ोतरी के साथ 21,262.10 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 253.14 अंक या 0.90% की मजबूती के साथ 28,475.12 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.60% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.51% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.63% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.05% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!