शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस में हल्की गिरावट, नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में आयी मजबूती

गुरुवार को अमेरकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस में गिरावट आयी, जबकि नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

जानकारों के मुताबिक इस सप्ताह जापान के ओसाका में जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की बैठक को लेकर निवेशकों में उम्मीद बनी है। निवेशकों को उम्मीद है कि बैठक से व्यापार के लिए आगे रास्ता निकलेगा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 10.24 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 26,526.58 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.78 अंक या 0.73% मजबूती के साथ 7,967.76 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.14 अंक या 0.38% की वृद्धि के साथ 2,924.92 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.09% की बढ़ोतरी के साथ 66.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!