शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जुलाई सीरीज की अच्छी शुरुआत, 11,850 के ऊपर खुला निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ खुले हैं।

जुलाई सीरीज के पहले दिन निफ्टी 11,850 के ऊपर खुला है। सभी क्षेत्रों के सूचकांक भी हरे निशान में खुले हैं। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये ने भी 5 पैसे की मजबूती के साथ 69.01 पर शुरुआत की।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,586.41 के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 39,630.52 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 65.65 अंक या 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 39,652.06 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,841.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,861.15 पर खुल कर 24.30 अंक या 0.21% की वृद्धि के साथ 11,865.85 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में स्थिति मिली-जुली है। बीएसई मिडकैप सपाट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.11% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.11% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.10% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 31 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 15 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!