शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार ने लगायी छलांग, 11,850 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती आयी।

सेंसेक्स 291 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 11,850 के ऊपर पहुँच कर बंद हुआ। आज धातु और ऊर्जा को छोड़ कर सभी क्षेत्रों में खरीदारी हुई, जिनमें बाजार को सर्वाधिक सहारा वाहन, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी और इन्फ्रा शेयरों से मिला।
वहीं सकारात्मक वैश्विक रुझानों का भी बाजार पर अच्छा असर पड़ा। ओसाका में चीन-अमेरिका के राष्ट्रपतियों की मुलाकात से दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव में कमी आयी है। जानकारों का मानना है कि इससे निकट अवधि में वैश्विक विकास में मंदी संभावना कम हुई है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,394.64 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,543.73 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,764.82 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 291.86 अंकों या 0.74% की मजबूती के साथ 39,686.50 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,788.85 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,839.90 पर खुल कर 76.75 अंक या 0.65% बढ़ कर 11,865.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,884.65 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 32 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 23 शेयरों में बढ़ोतरी और 08 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 3.23%, बजाज ऑटो में 3.14%, एचडीएफसी में 2.50%, इंडसइंड बैंक में 1.64%, एचडीएफसी बैंक में 1.60% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.32% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ओएनजीसी में 3.99%, एचसीएल टेक में 1.43%, मारुति सुजुकी में 0.46%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.44%, एशियन पेंट्स में 0.26% और वेदांत में 0.17% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,268 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,307 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 169 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.54% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.30% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.17% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.59% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख