शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की बढ़ोतरी, निफ्टी 11,850 के ऊपर बरकरार

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बेहद मामूली के साथ 68.97 पर खुला है। छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कोई खास तेजी नहीं है।
इससे पहले यूएस-चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद बढ़ने से अमेरिकी बाजार में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मगर कमजोर वैश्विक विनिर्माण आँकड़ों से एशियाई बाजारों में बिकवाली दिखी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,686.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,811.68 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 30.05 अंक या 0.08% की बढ़ोतरी के साथ 39,716.55 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,865.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,890.30 पर खुल कर 9.75 अंक या 0.08% की वृद्धि के साथ 11,875.35 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.17% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.11% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.23% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.17% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 28 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 16 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख