शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़ोतरी, फिर बढ़ा व्यापार तनाव

अमेरिका की तरफ से और यूरोपीय सामानों पर शुल्क लगाने की धमकी से एक बार फिर व्यापार तनाव की स्थिति बन गयी है।

हालाँकि इस बीच मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी, मगर जानकारों के मुताबिक निवेशक सतर्क हैं। विमान सब्सिडी पर विवाद में वाशिंगटन ने 4 अरब डॉलर के यूरोपीय सामानों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 69.25 अंक या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 26,786.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.93 अंक या 0.22% मजबूती के साथ 8,109.09 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.68 अंक या 0.29% की वृद्धि के साथ 2,973.01 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.26% की भारी गिरावट के साथ 62.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!