शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मंदी, अमेरिका-यूरोप के बीच खड़ा हुआ नया विवाद

बुधवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे सभी प्रमुख सूचकांक कमजोर स्थिति में है।

दरअसल अमेरिका ने और यूरोपीय सामानों पर शुल्क लगाने की धमकी दी है। वाशिंगटन ने 4 अरब डॉलर के यूरोपीय सामानों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस नये विवाद से अमेरिका-चन के बीच कम हुए व्यापार तनाव से बना उत्साह समाप्त होता दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 145.54 अंक या 0.67% की गिरावट के साथ 21,608.73 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 82.06 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 28,793.50 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.86% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.47% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.83% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.11% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!