शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट, 11,900 के नीचे आया निफ्टी

बुधवार को बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को मिल रही है।

जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 68.85 रुपये पर खुला है। सुबह आईटी, धातु और एफएमसीजी शेयर दबाव में हैं, जबकि ऑटो, इन्फ्रा और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी हो रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,816.48 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,907.57 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 75.11 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 39,741.37 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,910.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,932.15 पर खुल कर 12.65 अंक या 0.11% की कमजोरी के साथ 11,897.65 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजार सपाट स्थिति में हैं। बीएसई मिडकैप सपाट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की मामूली वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.02% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.03% की बेहद हल्की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 19 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!