शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेड के रुख में और नरमी की उम्मीद से रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए अमेरिकी बाजार सूचकांक

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

दरअसल नये आर्थिक आँकड़े एक धीमी अर्थव्यवस्था की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व डेटा के अपने रुख में और नरमी लाने की संभावना बढ़ गयी है। इसी के सहारे कल अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
बुधवार को घोषित ताजा आँकड़ों में अमेरिकी व्यापार घाटे के पाँच महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने की बात सामने आयी है, जबकि सेवा क्षेत्र के आँकड़े भी सुस्त हुए हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 179.32 अंक या 0.67% की बढ़ोतरी के साथ 26,966.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 61.13 अंक या 0.75% मजबूती के साथ 8,170.23 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.81 अंक या 0.77% की वृद्धि के साथ 2,995.82 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.23% की बढ़ोतरी के साथ 63.82 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!