शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी के सहारे एशियाई बाजारों में खरीदारी

अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने का गुरुवार को एशियाई बाजारों पर अच्छा असर दिख रहा है।

ताजा आर्थिक आँकड़ो से अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना बढ़ी है, जिससे फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती की संभावना बढ़ी है। ताजा आँकड़ों में अमेरिकी व्यापार घाटे के पाँच महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने की बात सामने आयी है, जबकि सेवा क्षेत्र के आँकड़े भी सुस्त हुए हैं।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 61.77 अंक या 0.29% की वृद्धि के साथ 21,699.93 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 30.84 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 28,885.98 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.18% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.24% की बढ़त दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.25% की गिरावट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!