शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी रोजगार आँकड़ों से पहले एशियाई बाजारों में सुस्ती

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिकी रोजगार आँकड़ों की घोषणा से पहले निवेशक सतर्क हैं। रोजगार आँकड़े फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक नीति को आसान करने को लेकर बाजार की उम्मीदों को बना या बिगाड़ सकते हैं।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 10.73 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 21,691.72 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 49.54 अंक या 0.17% की वृद्धि के साथ 28,845.31 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.10% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!