शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार को पसंद नहीं आया बजट, सेंसेक्स में 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, जिससे बाजार में बिकवाली देखने को मिली।

वित्त मंत्री के बजट भाषण के शुरुआती हिस्से में ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी थी। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में पहुँच गये। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40,000 के ऊपर और निफ्टी 11,970 के भी ऊपर पहुँच गया था। मगर करीब साढ़े 11 के बाद से बाजार दबाव में रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,908.06 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,990.40 पर खुल कर 1.50 बजे के करीब 263.52 अंक या 0.66% की गिरावट के साथ 39,644.54 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,946.75 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,964.75 पर खुल कर 86.40 अंक या 0.72% की कमजोरी के साथ 11,860.35 पर है।
बजट में पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर सेस बढ़ाया गया है। वहीं टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि 2 से 5 करोड़ रुपये की आय पर 3% और 5 करोड़ रुपये सालाना से अधिक आय वालों 7% अतिरिक्त सरचार्ज की घोषणा की गयी है। इसके अलावा बैंक खाते से साल में 2 करोड़ से ज्यादा की निकासी पर 2% टीडीएस कटेगा। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख