शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत रोजगार आँकड़ों से कम हुई दरों में कटौती की संभावना, फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक अपने रिकॉर्ड स्तरों से नीचे आ गये।

नवीनतम रोजगार आँकड़े मजबूत रहे, जिससे फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गयी है। जून महीने में अमेरिका में 2.24 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि जानकारों ने 1.65 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान लगाया था।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 43.88 अंक या 0.16% की कमजोरी के साथ 26,922.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.44 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 8,161.79 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.41 अंक या 0.18% फिसल कर 2,990.41 पर बंद हुआ।
सप्ताह में देखें तो डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 दोनों में 1% से ज्यादा की मजबूती आयी, जबकि नैस्डैक करीब 2% ऊपर चढ़ा।
कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.64% की बढ़ोतरी के साथ 64.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!