शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की कमजोर शुरुआत, 545 अंक लुढ़का हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रहे रोजगार आँकड़ों से फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गयी है। जून महीने में अमेरिका में 2.24 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि जानकारों ने 1.65 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान लगाया था।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 198.02 अंक या 0.91% की गिरावट के साथ 21,548.36 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 544.97 अंक या 1.89% लुढ़क कर 28,229.86 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.65% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 1.17% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 1.88% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.50% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!