शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट से एशियाई बाजारों में बिकवाली

सोमवार को अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिका में जून के मजबूत रोजगार आँकड़े आने के बाद फेडर रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से निवेशकों में निराशा है। इससे अमेरिकी बाजार में भी गिरावट आयी है और एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 49.08 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 21,583.43 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 197.60 अंक या 0.70% लुढ़क कर 28,134.09 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.33% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.18% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.06% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.38% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!