शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट बरकरार, 11,500 के नीचे आया निफ्टी

लगातार दो दिन कमजोरी के साथ बंद होने के बाद मंगलवार को भी बाजार बिकवाली देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक बजट 2019 में सुपर-रिच लोगों पर कर वृद्धि और न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी 25% से बढ़ा कर 35% किये जाने का बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,720.57 के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 38,754.47 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 236.95 अंक या 0.61% की कमजोरी के साथ 38,483.62 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,558.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,531.60 पर खुल कर 71.80 अंक या 0.62% की गिरावट के साथ 11,486.80 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.44% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.64% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 19 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख