शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुआ बाजार, निफ्टी 11,550 के ऊपर बरकरार

लगातार दो दिन गिरने के बाद मंगलवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

जानकारों के मुताबिक बजट में नये कर प्रस्ताव का निवशकों पर नकारात्मक पर असर पड़ा है। इसी वजह से बाजार में नकारात्मक माहौल बरकरार है। आज एनएसई के 11 में से 7 सेक्टरों के सूचकांक नीचे फिसले, जिनमें एफएमसीजी में सर्वाधिक 0.9% की कमजोरी आयी। वहीं रियल्टी सूचकांक में सर्वाधिक 2.8% की मजबूती आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,720.57 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 38,754.47 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 38,435.87 अंकों के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में यह 10.25 अंकों या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 38,730.82 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,558.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,531.60 पर खुल कर 2.70 अंक या 0.02% की बेहद मामूली कमजोरी के साथ 11,555.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,461.00 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती और 26 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 15 शेयरों में बढ़ोतरी और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि इसका 1 और शेयर सपाट बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस में 5.52%, सन फार्मा में 5.28%, हीरो मोटोकॉर्प में 3.14%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.44%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.20% और भारती एयरटेल में 1.70% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टीसीएस में 2.05%, यस बैंक में 1.88%, एचसीएल टेक में 1.65%, आईटीसी में 1.53%, एशियन पेंट्स में 1.44% और मारुति सुजुकी में 1.43% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,178 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,263 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 161 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मँझोले बाजारों में स्थिति बेहतर रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.05% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.36% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.39% ऊपर चढ़ा। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख