शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संभले एशियाई बाजार, 113 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

बुधवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

सभी प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक हरे निशान में हैं। हालाँकि जानकार मानते हैं कि निवेशक सतर्क हैं और इसी वजह से बाजार में बहुत अधिक हलचल नहीं है। वहीं अमेरिका में उच्च ट्रेजरी यील्ड से डॉलर को सहारा मिला है।
भारतीय समय के अनुसार 8.38 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 30.80 अंक या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 21,565.15 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 113.82 अंक या 0.40% चढ़ कर 28,230.10 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.60% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.44% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.52% की बढ़ोतरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!