शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व अध्यक्ष के बयान से रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार

फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पोवेल के बयान से बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

कारोबार के दौरान एसऐंडपी 500 ने पहली बार 3,000 का आँकड़ा पार किया। पोवेल ने निवेशकों को इस महीने के अंत में ब्याज दर में कटौती की संभावना के बारे में फिर से आश्वस्त किया है। पोवेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक अमेरिकी रिकॉर्ड आर्थिक वृद्धि का समर्थन करने के लिए "उचित के रूप में कार्य करने" के लिए तैयार है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76.71 अंक या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 26,860.20 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 60.80 अंक या 0.75% मजबूती के साथ 8,202.53 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.44 अंक या 0.45% की वृद्धि के साथ 2,993.07 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.25% की बढ़ोतरी के साथ 67.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!