शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़ोतरी के साथ खुला बाजार, निफ्टी ने 11,550 के ऊपर की शुरुआत

डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार मजबूती के बीच गुरुवार को बाजार में अच्छी शुरुआत हुई है।

शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में वृद्धि दिख रही है। निफ्टी 11,550 के ऊपर खुला। डॉलर की तुलना में रुपये ने 26 पैसे की मजबूती के साथ 68.30 पर शुरुआत की।
वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने इस महीने दरों में कटौती को लेकर फिर से आश्वासन दिया है। उनके इस बयान से अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,557.04 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 38,751.62 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 87.75 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 38,644.79 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,498.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,561.45 पर खुल कर 25.45 अंक या 0.22% की वृद्धि के साथ 11,524.35 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.07% और निफ्टी स्मॉल 100 0.09% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 38 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख