शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 पहुँचे नये रिकॉर्ड स्तर पर, नैस्डैक में गिरावट

गुरुवार को स्वास्थ्य बीमा और वित्तीय शेयरों के शानदार प्रदर्शन से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

ट्रम्प प्रशासन ने निर्धारित दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बनायी गयी योजना को समाप्त कर दिया, जिससे स्वास्थ्य बीमा शेयरों के सहारा मिला। वहीं बॉन्ड यील्ड के साथ वित्तीय शेयर ऊपर चढ़े।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 227.88 अंक या 0.85% की बढ़ोतरी के साथ 27,088.08 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.48 अंक या 0.08% गिरावट के साथ 8,196.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.84 अंक या 0.23% की वृद्धि के साथ 2,999.91 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.74% की गिरावट के साथ 66.52 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!