शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार में मामूली वृद्धि, नये व्यापार तनाव की संभावना से निवेशक सतर्क

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मामूली वृद्धि देखने को मिल रही है।

चीन के जून व्यापार आँकड़ों की घोषणा से पहले नये सिरे से चीन-अमेरिका व्यापार तनाव की संभावना बन गयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि चीन अमेरिकी किसानों से कृषि उत्पाद खरीदने के लिए किये गये वादों पर खरा नहीं उतर रहा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.41 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 9.60 अंक या 0.04% की बढ़ोतरी के साथ 21,653.13 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 41.53 अंक या 0.15% चढ़ कर 28,473.33 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.19% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.28% की वृद्धि दिखा रहा है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!