शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में रही तेजी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे डॉव जोंस और एसऐंडपी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

एसऐंडपी 500 पहली बार 3,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की ओर से दरों में कटौती के संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशक खरीदारी कर रहे हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 243.95 अंक या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 27,332.03 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 48.10 अंक या 0.59% बढ़ोतरी के साथ 8,244.14 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.86 अंक या 0.46% की वृद्धि के साथ 3,013.77 पर बंद हुआ।
सप्ताह में देखें तो डॉव जोंस में 1.5%, नैस्डैक में 0.8% और एसऐंडपी 500 में 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.30% की बढ़ोतरी के साथ 66.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!