शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि, नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा नैस्डैक कंपोजिट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

सिटीबैंक के मिले-जुले नतीजों के साथ वित्तीय नतीजों के सत्र की शुरुआत हुई। सिटीबैंक के मिले-जुले नतीजों के साथ कल अमेरिकी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे एसऐंडपी सपाट बंद हुआ। बैंक ने उम्मीद से अधिक मुनाफा कमाया, मगर इसके शुद्ध ब्याज मार्जिन में गिरावट दर्ज की गयी। मगर तकनीकी और स्वास्थ्य शेयरों में मजबूती से नैस्डैक को सहारा मिला।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.13 अंक या 0.10% की बढ़ोतरी के साथ 27,359.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.04 अंक या 0.17% बढ़ोतरी के साथ 8,258.18 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.53 अंक या 0.02% की वृद्धि के साथ 3,014.30 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.36% की गिरावट के साथ 66.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!