शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, 11,650 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

मंगलवार को बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जिससे निफ्टी 11,650 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

वहीं सेंसेक्स भी 39,000 के ऊपर पहुँच गया। आज जिन सेक्टरों से बाजार को सहारा मिला, उनमें बैंक, वाहन, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और धातु शामिल हैं। वहीं निफ्टी आईटी में सर्वाधिक 0.59% की गिरावट दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,896.71 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 38,961.86 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,173.89 तक चढ़ा और अंत में 234.33 अंकों या 0.60% की वृद्धि के साथ 39,131.04 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,588.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,596.65 पर खुल कर 74.25 अंक या 0.64% की मजबूती के साथ 11,662.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,670.05 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयरों में मजबूती और 12 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 22 शेयरों में बढ़ोतरी और 09 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 11.48%, टाटा मोटर्स में 5.53%, सन फार्मा में 2.57%, एनटीपीसी में 2.46%, पावर ग्रिड में 1.93% और टाटा स्टील में 1.77% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टीसीएस में 1.86%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.35%, एचसीएल टेक में 0.71%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.35%, टेक महिंद्रा में 0.22% और भारती एयरटेल में 0.16% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,162 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,300 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 169 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.69% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.27% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.70% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) 0.02% की बढ़ोतरी हुई। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख