शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार से मिले नकारात्मक रुझानों के कारण एशियाई बाजारों में बिकवाली

अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ व्यापार करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। साथ ही उन्होंने 325 अरब डॉलर के चीनी सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दी।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 87.07 अंकों या 0.40% की गिरावट के साथ 21,448.18 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 142.88 अंक या 0.50% फिसल कर 28,476.74 पर है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.18% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.16% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.96% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.51% नीचे है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!