शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में हुई खरीदारी

बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिली।

निफ्टी सत्र के दौरान 11,700 के ऊपर पर पहुँचा, मगर इस मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाये रखने में नाकामयाब रहा। आज बैंक, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक में सर्वाधिक 1.1% की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी ऑटो सबसे अधिक 1.02% नीचे फिसला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,131.04 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,171.10 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,284.73 तक चढ़ा और अंत में 84.60 अंकों या 0.22% की वृद्धि के साथ 39,215.64 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,662.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,670.75 पर खुल कर 24.90 अंक या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 11,687.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,706.65 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 2 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 15 शेयरों में बढ़ोतरी और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा में 2.31%, एसीबआई में 2.17%, एचसीएल टेक में 2.06%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.02%, इंडसइंड बैंक में 1.85% और एशियन पेंट्स में 1.67% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 5.25%, ओएनजीसी में 1.64%, मारुति सुजुकी में 1.38%, बजाज ऑटो में 1.36%, एनटीपीसी में 1.30% और ऐक्सिस बैंक में 1.19% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,123 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,355 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 172 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.07% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.33% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) 0.22% की गिरावट हुई। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख