शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिसला अमेरिकी बाजार, 3,000 के नीचे आया एसऐंडपी 500

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए, जिनमें एसऐंडपी 500 के नीचे आ गया।

बाजार को रेल भाड़ा कंपनी सीएसएक्स कॉर्प के वित्तीय नतीजों से झटका लगा, जो उम्मीद से कमजोर रहे। जानकारों के मुताबिक सीएसएक्स के कमजोर नतीजे दर्शाते हैं कि चीन और अमेरिका के व्यापार तनाव से कंपनियों के वित्तीय परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
कल सीएसएक्स कॉर्प के शेयर में 10.3% की गिरावट आयी, जो 2008 के बाद इस शेयर में सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115.78 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 27,219.85 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 37.59 अंक या 0.46% कमजोरी के साथ 8,185.21 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.62 अंक या 0.65% की कमजोरी के साथ 2,984.42 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.31% की गिरावट के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!