शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व के दरों में मामूली कटौती की संभावना के बीच अमेरिकी बाजार में बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

खबरों के अनुसार फेडरल रिजर्व महीने के आखिर में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करेगा, जबकि जानकारों ने 50 आधार अंकों की कटौती की संभावना जतायी थी।
वहीं ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ब्रिटेन के तेल टेंकर को जब्त कर लिया है, जिससे मध्य-पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 68.77 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 27,154.20 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 60.75 अंक या 0.74% गिर कर 8,146.49 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.5 अंक या 0.62% की गिरावट के साथ 2,976.61 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.86% की वृद्धि के साथ 62.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!